डोमसरा नहर माइनर की सफाई होने से सिंचाई की सुविधा हुई आसान किसानों ने जताई खुशी

 

रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जैतापुर सोहना मुख्य नहर शाखा से संबंधित 6 माइनरों की साफ सफाई होने से किसानों को सहजता से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है । सिद्धार्थनगर जनपद के जैतापुर सोहना मुख्य नहर शाखा में पानी आने से इससे संबंधित 6 माइनर जिसमे डोमसरा,सिकौथा, बिजवार बढ़ई,सोहना,चीताही भरवठिया माइनर की घास फूस व सिल्ट सफाई का कार्य समय से नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा करवा दिया गया था जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्रीय किसानों की गेहूं की सिंचाई का कार्य आसान हुआ। बताते चले सरयू नहर खंड 3 बलरामपुर के जैतापुर सोहना नहर शाखा से संबंधित अधिशासी अभियंता संतोष कुमार व उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी के सार्थक पहल से माइनरों की साफ सफाई समय से करा दी गई थी। जिसके चलते क्षेत्रीय किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है । क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि सरकार की योजनाओं को जमीनी धरातल पर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी अगर तन्मयता से लग जाए तो फिर कोई समस्या आम जनमानस झेलनी नही पड़ेगी।क्षेत्रीय किसानों ने नहर में पानी आने व गेहूं की सिंचाई सुगमता से किए जाने को लेकर खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *