13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती 1 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने 13 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के अमर शहीद स्टेडियम में फुटबाल खिलाड़ी डमरुआ रोड कटरा बाईपास निवासी शिवांश पर आठ-नौ लोगों ने मिलकर हाकी से पिटाई कर दी। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देते गए। पुलिस ने खिलाड़ी की तहरीर पर विकास समेत आठ लोागों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह घटना सांसद खेल महाकुंभ के दौरान 27 दिसंबर को शाम पौने छह बजे की बताई गई है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इण्टर कालेज भटपुरवा चिलमा के छात्र अखिलेश को इंटर कालेज के ही शिक्षको ने पिटाई कर घायल कर दिया। दलित छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक कृष्णदेव यादव, विद्याधर वर्मा व कनिकराम वर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *