बस्ती – उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले केनगर बाजार थाना क्षेत्र के फुटहिया के पास साईकिल सवार एक युवक ट्रक के चपेट मे आ जान से गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई साथ ही वहां पर अन्य लोगो ने गंभीर हालत में एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया पर चिकित्सक ने न उसे मृत घोषित कर दिया।
इमली जानकारी के अनुसार गायघाट निवासी वीरेन्द्र व्यक्तिगत काम से बस्ती गए थे, जहां वह साईकिल से वापस घर आ रहे थे। फुटहिया के पास पहुंचे ही थे कि तभी अचानक ट्रक के चपेट मे आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।