निषाद पार्टी का संकल्प दिवस 13 को लखनऊ में कार्यकर्ताओं की होगी बैठक

बस्ती  31 दिसम्बर निषाद पार्टी की कार्यकर्ता  की बैठक सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष अशोक निषाद की अध्यक्षता में  आज सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये पार्टी की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्र निषाद एकता परिषद कार्यकारिणी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष डा. अमित कुमार  निषाद ने कहा कि  निषाद पार्टी का गठन मछुआ समाज के हितों को लेकर हुआ था, पार्टी आज भी अपने आरक्षण सहित अन्य  मुद्दे पर अडिग है। समूचे प्रदेश में मछुआ समाज को जगाने का काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आगामी 13 जनवरी को रमादेवी पार्क लखनऊ में पार्टी का 11 वां संकल्प दिवस आयोजित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सोें से लोग एकत्र होेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद एकजुटता का संदेश देेंगे। इसी संकल्प दिवस में आगामी लोकसभा की रणनीति तय की जायेगी। इस मौके पर डा. अमित निषाद का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
कार्यकर्ता बैठक में सांगठनिक स्थितियों की जानकारी देते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक  निषाद ने कहा कि पार्टी जिन मुद्दों को लेकर आगे बढी है उसे पूरा कराने की दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है। निषाद समाज आज राजनीतिक चेतना के स्तर पर यदि निरन्तर विकसित हो रहा है तो इसके पीछे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद का संघर्ष और उससे मिलने वाली प्रेरणा है।
कार्यकर्ता बैठक में अजय निषाद, धर्मराज निषाद, शिवशंकर श्रीवास्तव, बलिराम निषाद, कृष्ण गोपाल निषाद, आशीष गुप्ता, मनीष पाठक, राम दिनेश शुक्ल, मोनू निषाद, नरेन्द्र निषाद, प्रदीप निषाद के साथ ही निषाद पार्टी एवं प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *