ईश्वर को भूलते जा रहे हैं लोग- मधु पाठक

 

अयोध्या 31 दिसंबर  जनपद-उन्नाव में  आज कुलदीप सागर,कवि जी द्वारा आयोजित धर्म ध्वजा स्थापना यज्ञाहुति व उद्घघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला शोध प्रमुख (अवध क्षेत्र) मधु पाठक ने धर्म ध्वजा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उक्त अवसर पर मौजूद धर्माचार्यो व उपस्थित लोगों द्वारा श्रीमती पाठक का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया मुख्य अतिथि श्रीमती मधु पाठक ने कहा कि आज के मोह माया में लोग ईश्वर को भूलते जा रहे हैं और भव बंधन में बंध गए है व्य भौतिकता वादी ने हमें घेर लिया है अब इससे ऊपर बढ़कर हमें आगे बढ़ना है मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है व्यक्ति एक-दूसरे की सेवा करें अहिंसावादी बनें यही सच्चा धर्म है कार्यक्रम में कहुआ पूर्व प्रधान शिव बहादुर दुबे,कैलाश स्वरूप,आनंद स्वरूप, आनंदेश्वर महादेव,मदनबाबा,नैतपाल,संत सुग्रीव महाराज,मौजी लाल महाराज, श्रीमती, सद्गुरु साहब,फेमल बाबा,राजा राम साहब,मेवा लाल, नागेन्द्र पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *