एडीएम ने देर रात्रि भ्रमण के दौरान शेल्टर होम, रैन बसेरा का निरीक्षण किया तथा जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

ठंडक से बचाव हेतु सभी पात्र व्यक्तियों को वितरित किया जाए कंबल – एडीएम

संत कबीर नगर – जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश द्वारा विगत दिवस देर रात रेलवे स्टेशन के निकट संचालित शेल्टर होम, बंजरिया तथा मेंहदावल बायपास पर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने आगंतुक रजिस्टर से मिलान करते हुए सभी रुके हुए व्यक्तियों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें दी गई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। उन्होंने शेल्टर होम की केयर टेकर श्रीमती जय श्री को भूतल पर एक कमरा दिव्यांग और महिला निराश्रितों के लिए आरक्षित करने हेतु निर्देशित किया तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए उप जिला अधिकारी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी ने शेल्टर होम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पंपलेट, बैनर, पोस्टर के माध्यम से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पुलिस चौकी, जिला अस्पताल इत्यादि के पास करने के लिए उपजिलाधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित किया। उन्होंने शेल्टर होम के साफ सफाई के लिए तथा निराश्रितों को कम मूल्य पर खाना उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित किया।

रात्रि भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा शेल्टर होम, रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन के निकट गरीब और असहायों के मध्य कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति कंबल पाने से छूट न जाए तथा सबसे जरूरतमंद व्यक्तियों के मध्य कंबल वितरित किया जाए।

भ्रमण के दौरान तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक सदर चंद्रभूषण, क्षेत्रीय लेखपाल बुद्धिराम चौधरी तथा यदुनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *