————————————————— —
विश्व हिंदी रचनाकार मंच के द्वारा डॉ पूर्णिमा पांडेय “पूर्णा” को काव्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अमृता प्रीतम पोयट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
डॉ पूर्णिमा पांडेय “पूर्णा” केन्द्रीय विद्यालय से सेवानिवृत अध्यापिका हैं। डॉ पूर्णिमा पाण्डेय राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राज्य पुरस्कार के वी एस से सम्मानित हो चुकी हैं। डॉ पूर्णिमा पांडेय ख्याति प्राप्त कवियत्री, लेखिका, साहित्यकारा हैं उनकी दो पुस्तकें “पूर्णिमाजंलि” और पूर्णिमा – भाव -विविधा प्रकाशित हो चुकी हैं इनकी कविताएं, लेख,कहानियां साझा संकलन , पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। यह उपाधि मिलते साहित्यप्रेमियों और उनके परिवार जनों ने खुशी व्यक्त की है।