देव गौड़ा ने किसानों मजदूरों के लिए सर्वाधिक कार्य किया -ओंकार सिंह

बस्ती  29 दिसंबर जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में उनका फूल मालाओें के साथ स्वागत किया। प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ओंकार सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने अपने कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, वंचितों के लिये सर्वाधिक कार्य किया। पार्टी उनके दिशा निर्देश के अनुरूप निरन्तर गतिशील है।
प्रदेश महासचिव दीपक पाण्डेय ने कहा कि जनता दल एस  को और अधिक सक्रिय किया जायेगा। संगठन की मजबूती से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य हासिल होंगे।
प्रेस वार्ता के बाद रालोद के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, शेर सिंह, सुजीत कुमार शुक्ल ने समर्थकों के साथ रालोद छोड़ जनता दल एस की सदस्यता लिया।
दूसरे सत्र में कार्यकर्ता बैठक के दौरान मुख्य रूप से सुशील प्रताप सिंह, जंग बहादुर चौधरी, परमात्मा पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, सन्तोष पाण्डेय, अंकुर कुमार सिंह, हीरालाल पाण्डेय, सन्तोष कुमार पाण्डेय आदि ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *