बस्ती 29 दिसंबर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर विश्व पीयूष चावला ने कहा कि
इस आयोजन में पौने पांच लाख लोगों ने हिस्सा लिया। एक खिलाड़ी के तौर पर जब यह सब देखता हूं, तो बहुत अच्छा लगता है। आज के टाइम में पूरी दुनिया टीवी और मोबाइल गेम में व्यस्त है। लेकिन जवाब बाहर आएंगे घर से निकलेंगे और खेलेंगे तो इससे आपका शरीर चुस्त दुरुस्त और स्वस्थ रहेगा।
कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। पंक्चुअल बनाता है। अभी जब स्टेज पर स्थानीय खिलाड़ी मिलने आए थे। जब वह बता रहे थे कि हमारी अच्छी टीम है, लेकिन हम चार रन से मैच हार गए थे। तो मुझे यह महसूस हुआ कि जीतने के लिए हारना जरूरी होता है। खेल ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में जीतने के लिए पहले हरण जरूरी होता है। कहा कि 22 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। मैंने महसूस किया है कि हारने के बाद जो फिर जीत आती है, ना तो उससे थोड़ा अलग मजा आता है। उन्होंने लोगों से अपील किया हार कि हार जीत को साइड में रखकर सिर्फ खेल इंजॉय करें।