सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

रिपोर्ट जितेन्द्र पाठक संतकबीरनगर

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को तैयार करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं ने दिया था बेहतर मुकाम

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने अंगवस्त्र फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए किया सम्मानित

संतकबीरनगर:- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में कल से ही तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन हो चुका है खेल महाकुंभ में जहां छात्र-छात्राएं अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए सूर्या ग्राउंड में खेल के माध्यम से अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं वहीं विद्यालय के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी छात्र-छात्राओं पर पुरस्कारों की बौछार कर रहे हैं इसी क्रम में छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति बेहतर मुकाम देने वाले उनको तैयार करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का भी बेहतर सम्मान कर रहे हैं इसी क्रम में छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति बेहतर मुकाम देने वाले विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय प्रबंधन तंत्र द्वारा सम्मानित किया गया डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं अंगवस्त्र फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए सम्मानित किया इस दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ भी सम्मानित किए गए। सम्मान समारोह के दौरान डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरीके से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हो रहा है छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं इसके मुख्य कर्ताधर्ता विद्यालय के शिक्षक हैं। डॉक्टर उदय ने कहा कि इस तरीके का आयोजन लगातार विद्यालय में चलते रहेंगे छात्र-छात्राएं आगे बढ़े जिले सहित पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन करें यही शुभकामना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *