चरित्रवान, चेतनावान , परोपकारी एवं पुरूषार्थी समाज ही हमारा लक्ष्य- रमेशचन्द्र मिश्रा

 

अयोध्या lभगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय रजिस्टर्ड जनकल्याणकारी आध्यात्मिक संगठन है जिससे देश के करोड़ो लोग जुड़े हुये हैं। संगठन समाज में आपसी भाईचारा बनाने तथा नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान, चेतनावान, परोपकारी एवं
पुरूषार्थी समाज के निर्माण के साथ ही जातिभेद, छूआछूत, साम्प्रदायिकता आदि
सामाजिक बुराईयों को दूर करके सभी जाति-धर्म-सम्प्रदाय को एकसूत्र में पिरोता हुआ समाज के बीच आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करके समाज को आत्मचेतनावान
बनाते हुये मानवता के पथ पर बढ़ाने का कार्य कर रहा है। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा-अयोध्या द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को
सम्बोधित करते हुये भगवती मानण संगठन के केन्द्रीय प्रवक्ता रमेशचन्द्र मिश्रा ने बताया कि परमपूज्य सदगुरूदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा
बताये गये साधानाक्रमों को अपनाकर लाखो लोग नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, एवं चरित्रवान जीवन जीते हुये अपने घरो में आत्मशान्ति एवं सुख समृद्धि प्राप्त कर रहे है प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा जी ने बताया कि दिनांक 16
दिसंबर 2023 दिन शनिवार को अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ अपराह्न 1:00 बजे प्रारंभ हुआ जिसका समापन दिनांक 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को अपराह्न 1:00 बजे किया जाएगा ।
अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में माँ भक्तों व संगठन के कार्यकर्ताओं का आगमन होगा l विशेष रूप से इस कार्यक्रम में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम से भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न आदरणीय सौरभ
द्विवेदी जी(अनूप भैया ) एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्र रत्न आदरणीय रजत मिश्रा जी व भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रम रत्न आदरणीय
आशीष शुक्ला जी का आगमन हो रहा है । जिनके द्वारा संगठन की विचारधारा बताई जाएगी । भगवती मानव कल्याण संगठन इस धार्मिक, जन कल्याणकारी कार्यक्रम में
सभी जाति-धर्म, संप्रदाय के लोगों को, समाज के जन सेवकों को, पूजनीय साधु -संत , सन्यासियों को सादर आमंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *