अम्बेडकर नगर 14 दिसंबर नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज कार्यालय परिसर में जन जागृति दिवस मनाया गया ।नगर पंचायत इल्तिफ़ात गंज में साफ सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ कर स्थापित करने का दायित्व नगर पंचायत के सभी कर्मचारियो के साथ हम सभी का बनता है। जिसमें सभी नगर वासियों का सहयोग भी जरूरी है। उक्त बातें नगर पंचायत इल्तिफ़ात गंज अध्यक्ष जन जागृत दिवस के अवसर पर कही उन्होंने कहा कि इस स्वच्छ भारत ,स्वच्छ नगर के तहत साफ सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ कर नगर पंचायत को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सना सगीर द्वारा स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों को टी-शर्ट व बैच देकर उनका उत्साह वर्धन करते हुए गया शपथ दिलायी गई बैठक में अध्यक्ष वार्ड सदस्य व नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद है।