महिला का पर्स लेकर मोटरसाइकिल महिला सवार फरार

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा बाजार में सब्जी खरीदने आयी महिला का पर्स छीनकर मोटर साइकिल सवार महिला ले कर फरार होने से बाजार में सनसनी फैल गया।कुदरहा बाजार मे आये दिन मोबाइल और पर्स के चोरी की घटना आम बात हो गयी है। साप्ताहिक बाजार के दिन चोरी की घटना जरूर होता है। जिससे  व्यापारियों में आक्रोश ब्याप्त हैं।
       जिभियाँव  गांव निवासनी महिला साजिदा खातून कुदरहा बाजार में सब्जी और दवा खरीदने आयी थीं वह मेडिकल स्टोर के सामने पहुँची थी किं अचानक सामने से मोटर साइकिल पर सवार महिला ने पर्स छीन कर फरार हो गयीं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। महिला ने बताया कि लड़की की दवा खरीदने के लिए पर्स में पंद्रह सौ रुपया और मोबाइल रखी थी। कुदरहा में शुक्रवार और मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता हैं। पिछले दो महीने से बाजार में लगातार मोबाइल चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वही पुलिस प्रशासन  के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा हैं।बीते शुक्रवार को जिभियाँव निवासी तबारकुल्लाह पुत्र मोहम्मद उमर और सदरुद्दीन पुत्र मोहम्मद आबिद का भी मोबाइल चोरी हुआ था। कस्बे के लोगो का कहना हैं किं पिछले दो महीने में बाजार से लगभग आधा दर्जन लोगो के मोबाइल चोरी ने हाथ साफ कर दिया हैं।
       इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा सुदीप यादव ने बताया कि पर्स छिनैती सूचना हमे नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *