कुदरहा। खंड विकास कार्यालय कुदरहा पर मंडलायुक्त ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। जिसमे चार ब्लॉक कर्मी गायब मिले। साथ ही साथ कमिशनर ने विकास कार्यो का जायजा लिया एवं परिसर में निर्माणाधीन कम्युनिटी हाल व कृषि गोदाम का निरीक्षण किया।खंड विकास अधिकारी को अनुपस्थिति कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
कमिश्नर अखिलेश सिंह के औचक निरीक्षण में ब्लॉक मुख्यालय पर अफरा तफरी मच गया।मंडलायुक्त ने उपस्थित रजिस्टर चेक किया जिसमें जेई एमआई परविंदर सिंह, तकनीकी सहायक इनामुल्लाह, बीओ पीआरडी राधा गुप्ता और पत्रवाहक प्रमिला यादव बिना सूचना अनुपस्थिति मिले।कर्मचारियों के अनुपस्थित होने का कारण पूछने पर बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी द्वारा वाजिब जवाब नही देने पर बीड़ीओ को फटकार लगाया अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास शौचालय सहित विकास योजनाओं संबंधित रजिस्टर चेक किया।परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय हाल एवं कृषि गोदाम का निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने ब्लॉक परिसर में जर्जर भवन के बारे में अवगत कराया। जिस पर खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र पत्र बनाकर भवन का डिमालिश कराए।