सांसद खेल महाकुम्भ बनकटी एक सुअवसर- ई० अरविंद पाल

मुंडेरवां। सांसद खेल महाकुम्भ बनकटी एक सुअवसर है खिलाड़ियों को एक मौका है अपने आपको साबित करने का यह विचार सांसद खेल महाकुम्भ बनकटी के संयोजक ई. अरविंद पाल ने व्यक्त किया वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा मुंडेरवा में सांसद खेल महाकुंभ बनकटी में आये लोगों को सम्बोधित कर रहे थे, महा कुम्भ के छठे दिवस के क्रिकेट प्रतियोगिता के टीम पंखोबारी क्रिकेट क्लब नगर पंचायत बनकटी एवं महथा क्रिकेट क्लब से हुए क्वार्टर फाइनल के चौथे मैच क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट कुलदीप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रारम्भ कराया, इस अवसर पर बनकटी मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, अशोक मौर्य, आशुतोष पाण्डेय, अखिलेश शुक्ला, मनोज पाण्डेय, अंकित पांडेय, मण्डल मीडिया प्रभारी अभिमन्यु पाल, मोहम्मद इकबाल, ब्लाक व्यायाम शिक्षक राम अक्षैबर चौधरी, अशोक मौर्य, आशुतोष पाण्डेय, धर्मेन्द्र उपाध्याय, ब्लाक ब्यायाम शिक्षक माखन लाल, रघुनाथ सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *