बस्ती – आज दिनांक 08.12.2023 को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा थाना नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का भ्रमण किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतो का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रहरियों को स्वेटर, वर्दी व अन्य सामग्री भी वितरित किया गया।