किशोरी को अगवा कर ले जाने वाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर मध्यप्रदेश ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर चौकी प्रभारी पवन मौर्या ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से मध्यप्रदेश के युवक ने पहले किशोरी से दोस्ती की फिर अपनी बातों में फंसा कर लड़की को भगा ले गया। परिजनो की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना के एक महीने बाद किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। लेकिन उस वक्त आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था। दो महीने के बाद दुबारा किशोरी से मिलने वह शहर में आया था इसकी जानकारी लगते ही उसकी तलाश शुरु कर दी गई। कांशीराम कालोनी के पास से उसे सुबह तकरीबन 11 बजे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल रवाना कर दिया गया। चौकी प्रभारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अर्जुन पुत्र नान्हूराम उर्फ नाना निवासी ग्राम चालनी, थाना अमझेरा, जनपद धार, मध्य प्रदेश अगवा, रेप व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *