2024 में आ रहीं हैं दर्जनों मेगा बजट की फिल्में,

अनुराग लक्ष्य, 8 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
इसमें कोई सन्देह नहीं कि 2023 फिल्मों के कारोबार के लिए बहुत ही कामयाब वर्ष साबित हुआ है, जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में खासकर फिल्म मेकर्स को बहुत फायदा हुआ है। इसी वजह से सबके हौसले बुलंद हैं।
पठान, गदर टू, वार, जवान, पुष्पा, जेलर,टाइगर थ्री, लिओ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, और अब आने वाला साल 2024 अपने पूरे जोश ओ खारोश के साथ लगभग दो दर्जन फिल्में अपने दामन में समेटे आ रहा है।
तेलगु, तमिल, हिंदी भाषा में बनने वाली फिल्म ,प्रोजेक्ट, जहां जनवरी में रिलीज़ होगी वहां फरहान अख्तर और शाहरुख खान की डॉन 3 भी अपनी पूरी शिद्दत से आगे बढ़ रही है जो आने वाले साल में तूफान मचाने वाली है।
इसके अलावा ऑपरेशन ए एम जी, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर की फाइटर, अजय देवगन की सिंघम अगेन, जिसे रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगे।
स्प्रिट, और स्त्री टू भी आने को तैयार है। अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 के साथ द डर्टी पिक्चर 2 और क्रैक भी आपको जनवरी से नवंबर के बीच दर्शकों के सामने अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों की मानें तो इन फिल्मों के इलावा करीब दो दर्जन फिल्में और अपने शानदार अभिनय से सजी संवरी दर्शकों तक पहुंचने को बेकरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *