अनुराग लक्ष्य, 7 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
हेमा मालिनी द्वारा निर्मित फिल्म ,दिल आशना है, से अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान ने कभी दीवाना बनकर, तो कभी बाज़ीगर बनकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। यह सच है कि इस बेजोड़ अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री का डॉन साबित करके सबको यह भी बताया कि सिनेमा घरों में जब शाहरुख खान की फिल्म आती है तो सबके दिल में कुछ कुछ होता है। वोह चाहे सोलो हीरो वाली फिल्म हो या मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ करन अर्जुन के रूप में हों।
पूरी दुनिया ने देखा कि जब बादशाह खान अमिताभ के साथ रुपहले परदे पर बराबर खड़े होते हैं तो ऐसा लगता है कि गंगा जमुना का संगम हो रहा है।
बात करें उनकी 2023 की फिल्मों के लिस्ट की तो पठान, जवान ने जो पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरा है, वोह अपने आप में एक रिकॉर्ड है, जिसे आनी वाली उनकी फिल्म ,डंकी, ही तोड़ सकती सकती है। जिसपर सभी की निगाहें टिकी हैं। ट्रेलर देखने के बाद तो यही लगता है कि उनकी फिल्म डंकी भी दर्शकों के तराज़ू पर मील का पत्थर ही साबित होगी।