बस्ती । 7 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीकुंज बैरिहवा निवासी कौशलेन्द्र पाण्डेय के बेटे गौरव की शादी के लिए बारात शहर से संतकबीरनगर के उमरिया गांव में जा रही थी। महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर मंगलवार में अनियंत्रित कार लहरी गांव के पास खड़ी ट्रक में जा टकराई। कार सवार तीन बारातियों में से एक दुल्हे गौरव के छोटे भाई अभिजात (23) गंभीर रूप से घायल हो गए रात में ही उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क हादसे में उसके दो साथियों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। बड़े भाई गौरव की शादी में बारात जाने के लिए अभिजात ने अपने मित्र से कार मांग कर अभय मिश्र निवासी ग्राम छविलहा व बुआ के लड़के कन्हैया दुबे के साथ कार में सवार तीनों युवक संतकबीर नगर जनपद के उमरिया जा रहे थे, यह लोग अभी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने खड़ी ट्रक से उनकी कार सामने खड़ी ट्रक में घुस गई गई अभिजात समेत तीनों लोग घायल हो गए। कार सवार दूल्हे के छोटे भाई अभिजात मूल निवासी ग्राम बक्सर,थाना नगर के निवासी बताए गए हैं। इस हादसे में घायल अभय मिश्रा को भी लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। एसओ मुंडेरवा ने बताया कि मृतक के शव का पीएम करा कर मामले की जांच की जा रही है।
—