करमा देवी शैक्षिक समूह का 14 स्थापना दिवस संबंधों के रसों पर आधारित – अंशु सिंह

बस्ती – जनपद बस्ती में ख्यातिलब्ध शैक्षणिक संस्थान करमा देवी शैक्षिक समूह के 14वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

सीईओ अंशु सिंह ने बताया कि करमा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह अपने स्थापना दिवस के 14 वे वर्ष में अपने उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है इस वर्ष संस्थान समूह ने अपने स्थापना दिवस मे मानवीय संबंधों को रसो के माध्यम से बच्चों , युवाओं और लोगों में जगाने का बीड़ा उठाया है।

रसो की अभिव्यक्ति जन में है पर वह समाज में कैसे प्रचारित और प्रसारित हो लोग पुनः उसे अपने जीवन में उतार कर एक बेहतर भविष्य को कैसे सवार सकते हैं इन्हीं रसो के प्रकारो को मंचीय आधार बनाकर इस वर्ष कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान अपना स्थापना दिवस बना रहा है।

उन्होंने कहा कि करमादेवी संस्थान समूह के निदेशक डॉ ओ एन सिंह का जन्मदिन भी है जिसे लेकर संस्थान कार्यक्रम को भव्य बनाने में हर सम्भव प्रयास कर रहा है इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए विद्यालय परिसर युद्ध स्तर का तैयारियां कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *