प्राथमिक विद्यालय उतरार में भव्य तरीके से मनाया गया निपुण उत्सव

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

कुंडा- प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे टाई और बेल्ट प्रकार खिले नजर आए।
यूपी शासन द्वारा उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में आमूल चूल परिवर्तन का प्रयास जारी है। इसके अन्तर्गत एक बहु महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कक्षा 1 से 3 तक अध्ययनरत समस्त बच्चों को भाषा एवं गणित में निपुण बनाने का कार्य चल रहा है जिसके लिए कुछ मानक भी निर्धारित किए गए हैं। जो बच्चा निर्धारित मानकों को प्राप्त कर लेता है, उसे निपुण बालक की श्रेणी में गिना जाने लगता है।
मंगकवार को बाबागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उतरार में निपुण उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विकासखण्ड के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवं समस्त संघो के पदाधिकारियों सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी आमन्त्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ समस्त आगन्तुकों को टीका व तिलक लगाते हुए किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के कक्षा 1 से 3 तक के अब तक निपुण हो चुके बच्चों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं टाई और बेल्ट का वितरण किया गया उपहार प्रदान करते हुए उनको सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में निपुण बच्चों के अभिभावकों को भी आमन्त्रित कर उन्हें भी सम्मानित किया गया। समस्त आगन्तुक जनों ने सभी बच्चों को बधाई दी आउट निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
आज के इस कार्यक्रम में पधारे समस्त भद्रजनों का हार्दिक आभार। एझ के कार्यक्रम में शिरकत करने वालों में- एकेडमिक रिसोर्स पर्सन जय राम यादव, डॉ०सुन्दरम श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री अरुण पति त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ महामन्त्री श्री समर बहादुर यादव, वीरेन्द्र यादव, मिथलेश कुमार, सहित विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक अजय कुमार शुक्ला, बबलू सोनी, सुमन मौर्या, समस्त भोजन माताएँ, विजय प्रजापति, एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *