बस्ती 4 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के श्रीमद दयानंद बाल आश्रम मालवीय रोड गांधीनगर बस्ती द्वारा ग्राम निरंजनपुर पोस्ट निरंजनपुर में निशुल्क स्वास्थ्य सिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में मारीज आए और उनका परीक्षण हुआ स्वास्थ्य कैंप में आए हुए मरीजों को उचित परामर्श डॉक्टर दुर्गेश मणि उपाध्याय द्वारा किया गया
यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा जिससे गरीबों, मजलूमों को चिकित्सा का लाभ मिल सके आयोजित शिविर में बैजनाथ यादव प्रधान प्रतिनिधि सचिन सिंह ,राहुल यादव ,मीना सिंह, मोहम्मद अली, रविंद्र यादव मांहगू यादव, वेद प्रकाश, हरिशंकर, ज्ञानमती, कृपा शंकर सहित अनेकों लोग मौजूद थे। स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।