बस्ती 29 नवंबर रुधौली थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द के के 35 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के तीसरे दिन इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मृत्यु हो गई।सुरवार खुर्द के गब्बर उर्फ अमित पुत्र शिवनाथ ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर स्वजन सीएचसी रुधौली ले गए थे जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया यहां से भी डाक्टर ने ओपेक कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर में युवक की मृत्यु हो गई।मृत्यु की खबर से पत्नी रागनी,माता गेना देवी समेत स्वजन का राे- रो कर बुरा हाल रहा। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था उसके दो बेटा बेटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।