श्री राम राजकीय चिकित्सालय खून जाँच कराने वाले मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि

 

अयोध्या l श्री राम राजकीय चिकित्सालय अयोध्या में विगत कई माह से खून जाँच करने में काफी तेजी आई है l जिसके चलते मरीजों की संख्या में लगातार काफी वृद्धि हुई हैं l जब से सुशील कुमार उपाध्याय वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति श्री राम राजकीय चिकित्सालय अयोध्या में हुई है तब से खून जाँच कराने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है l एक भेंट वार्ता में श्री उपाध्याय ने बताया कि जब से मेरी यहाँ नियुक्ति हुई है तब से मैं हमेशा मरीजों की सेवा में तत्पर रहता हूँ जिससे अधिक से अधिक संख्या में मरीज खून जाँच करने आते हैं और प्रयास यह रहता है कि जल्द ही रिपोर्ट मिल जाय जिससे वह समुचित इलाज़ करा सकते है l यह भी प्रयास हम लोगों का हमेशा रहा है की जिन मरीजो को वृद्ध और असहाय देखा जाता है उनकी जाँच पहले की जाती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *