हवा में 300 सड़के बनाने वाले 8 जेई की वेतन वृद्धि पर लगेगी स्थाई रोक

बस्ती 17 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हवा में 300 सड़के बनाने वाले आठ अवर अभियंताओं को शासन ने बड़ा दंड देने का फैसला लिया है।
इन अवर अभियंताओं ने 300 लगभग सड़के हवा में ही बना डाली 44 करोड़ के  इस घपले में उनकी वेतन वृद्धि पर अस्थाई रूप से रोक लगाने  का निर्णय लिया गया है इनमें से दो को मूल वेतन पर पदावनत भीकिया जाएगा।
आपको बताते चलें वर्ष 2017-18 में बस्ती जनपद में 43.95 करोड़ रुपए का यह घपला हुआ था जिसका खुलासा बड़े जोर जोर से  अखबारों में किया गया था इसमें ऐसे कामों को पर भी राशि खर्च दिखा दी गई थी जो शासन से मंजूर ही नहीं था कई सड़कों पर कोई काम नहीं हुआ मामले में तत्कालीन एक्सियन आलोक रमण व सहायक अभियंता विनय राम और अरविंद आर्या को बर्खास्त किया जा चुका है इस प्रकरण में कुल मिलाकर 8 जेई भी दोषी मिले हैं इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग अध्यक्ष अरविंद कुमार जैन ने बताया की फंड डायवजर्न बजट एक मद से दूसरे मर्द में खर्च करने में यह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होते हैं इसलिए उन्हें बर्खास्त किए जाने के बजाय बड़ा दंड देने पर विचार किया जा रहा है इसके संबंध में शीघ्र ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *