पौली। स्वच्छ भारत मिशन एवं नमामि गंगे तथा ग्रामीण जिला पूर्ति विभाग जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत विकास खंड बेलहर कला के प्राथमिक विद्यालय बभनी में स्वच्छता क्लब का गठन एवं ड्राइंग की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें मेसर्स संज्ञान लखनऊ की संस्था की प्रशिक्षक आरती ओझा के द्वारा संपन्न कराया गया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक मौजूद रहे ।इन्होंने कार्यक्रम की बड़ी सराहना की आंगनबाड़ी केंद्र पर घरेलू क्रियाशील नल संयोजन F H T C को अपनाने के लिए जन समुदाय को प्रेरित किए जाने हेतु पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी बैठक कराई गई ।बभनी ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं कल्याण सीमित की बैठक एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम भी कराया गया कार्यक्रम जन समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभप्रद रहा कार्यक्रम के संयोजक जिला परियोजना समन्वयक सोनू गुप्ता एवं सहपरियोजना समन्वयक श्री सुरेंद्र सिंह ,आनंद सिंह, खुशी ओझा, पूनम निषाद ,दशरथ शर्मा आदि मौजूदगी रही।