12 अक्तूबर तक जिले के सभी बूथ स्तर पर बूथ यात्रा निकाली जाएगी -विवेकानंद

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से पारित ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की टीम गांव गांव में जाकर दस्तक देगी। गांव में रहने वाली महिलाओं को मोर्चा की महिलाएं इस नए अधिनियम के बारे में जानकारी देंगी। इसके लिए जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसम्मेलन का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही बूथ स्तर पर महिलाओं की टोली यात्रा निकालेगी और इसके जरिए महिलाओं को इस अधिनियम के बारे में बताएगी। पीएम मोदी ने देश की महिलाओं के लिए किस तरह से प्राथमिकताएं दी है। इसके बारे में भी महिलाओं को बताएंगी। महिलाओं की यह टीम घरों में जाकर महिलाओं के बीच बैठेंगी और उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की योजनाओं की जानकारी देंगी। इसके जरिए भाजपा महिलाओं को जोड़ने की पहल कर रही है। दरअसल, 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। मोदी सरकार में क्या उपलब्धियां रही हैं। इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन इस बार का अभियान सिर्फ महिलाओं के लिए है जिसमें महिलाओं को यह समझाने का प्रयास होगा कि 33% आरक्षण जो महिलाओं के लिए मिलेगा यह उनके लिए किस तरह से लाभकारी होगा। इस अभियान की पूरी जिम्मेदारी भाजपा की महिला मोर्चा की टीम को दी गई है। इस संबंध में भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय में बैठक कर पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।
भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा इस अभियान के जरिए टीम महिलाओं के बीच में जाएगी, जो घर परिवार और अपने काम में व्यस्त रहती हैं। महिलाओं के लिए हमारी सरकार क्या कर रही है यह बताने का प्रयास हो रहा है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहाँ 12 अक्तूबर तक जिले के सभी बूथ स्तर पर बूथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 8 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तीन अलग अलग चरणों में विधानसभा स्तर पर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें संबंधित क्षेत्र की महिला सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ग्राम प्रधान, पार्षद, शिक्षिकाएं, महिला चिकित्सक, आशा, आदि की सहभागिता होगी। बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने किया इस मौके पर इन्द्रवास सिंह, आशा सिंह, इन्द्रावती गौतम, शैल जायसवाल, शैल त्रिपाठी, ममता सिंह सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *