बस्सी 7 अक्टूबर हिंदी साहित्य के गौरव महान समालोचना सम्राट आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 139 जयंती 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को उनकी जन्म भूमि अगौना स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कालेज अगौना कलवारी बस्ती में साहित्यिक समारोह के रूप में मनाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए संयोजक अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर गोष्ठी और राष्ट्रीय कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें देश के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार पधार रहे हैं छात्राओं द्वारा प्रातः 10:00 बजे से मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे ,आचार्य शुक्ल मेला पूर्व की भांति इस वर्ष भी लगेगा आमंत्रित कवियों में डॉ रामनरेश सिंह मंजुल ,डॉक्टर विनोद कुमार उपाध्याय, डॉ रामकृष्ण लाल जगमग ,कवियत्री शिवा त्रिपाठी, डॉक्टर अजीत श्रीवास्तव राज, जगदंबा प्रसाद भावुक आदि हैं।