राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए मांगे गये प्रस्ताव

बहराइच 09 सितम्बर। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ हेतु प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वाेत्कृष्ट कार्य करने तथा इस हेतु पूर्णरूप से समर्पित रहे हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस 05 जनवरी के अवसर पर ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार अन्तर्गत रू. एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था है। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा विलम्बतम 30 सितम्बर 2023 तक चार प्रतियों में प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

डीएम ने बताया कि भारत के मूल नागरिक जो उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास कर रहे ऐसे व्यक्ति जिनका मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा तो तथा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत न किये गये हों, अर्ह होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *