यश कुमार की भॊजपुरी फिल्म  *”डी. एफ. ओ.”* की शूटिंग रोहतास कॆ सुरम्य वादियों में शुरू

             कोरील राजेश कुमार
                  बिहार के लोमहर्षक सासाराम (रोहतास) हत्याकांड पर आधारित भोजपुरी फिल्म *’डी.एफ.ओ.’*  की शूटिंग इन दिनों रोहतास जिले में चल रही है। रोहतास जिला नक्सल से प्रभावित क्षेत्र माना जाता था और साल 2002 में कुछ नक्सलियों ने वहां तैनात डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफीसर (डी.एफ.ओ.) संजय सिंह की हत्या कर दी थी। यह फिल्म इसी घटना से प्रेरित बताई जा रही हैं, हालांकि फिल्म बनानेवालों का कहना है कि यह एक काल्पनिक कहानी है।
              फिल्म *’डी.एफ.ओ.’* में शीर्षक भूमिका निभा रहे अभिनेता यश कुमार मिश्रा की पोस्टिंग रोहतास में होती है। पहाड़ी और बीहड़ इलाकों से घिरे इस क्षेत्र को नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता रहा है। यहां आने के बाद किस तरह से उनका सामना नक्सलियों से होता है, इस फिल्म में दिखाया जायेगा। अभिनेता यश कुमार का कहना है कि फिल्म काल्पनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। मैं कोशिश करूंगा कि कहानी के साथ न्याय करते हुए दर्शकों को एक मनोरंजक फिल्म दे सकूं।’
                 *’डी.एफ.ओ.’* का निर्देशन कर रहे अजय सिंह कहते हैं, ‘इस फिल्म की कहानी रोहतास ही नहीं, पूरे भोजपुरिया समाज को अपने साथ जोड़ेगी। फिल्म की कहानी काफी अलग है।  एक समय में रोहतास जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। अभी इस तरह की घटनाएं यहां पर नहीं होती। लेकिन हमारी फिल्म की कहानी उस दौर की है, जब यहां पर नक्सलियों का खौफ हुआ करता था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *