पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक बहराइच के साथ जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ किया गया रूट मार्च

 

– *श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक बहराइच के साथ जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ किया गया रूट मार्च*

 

आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ आगामी त्यौहार होलिका दहन, रंगोत्सव व रमजान माह को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त छावनी से प्रारम्भ होकर घंटाघर पर समाप्त हुई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, स्थानीय थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहें ।

 

जनपद में होली पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रूप से परम्परागत ढ़ंग से पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विभाजित किया गया है जिसमें कुल 06 सुपर जोन, 43 जोन एवं 136 सेक्टर में विभाजित करते हुए 02 क्यूआरटी टीम, 02 कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया है । इसके अतिरिक्त सतत निगरानी हेतु 04 ड्रोन व्यवस्थापित किये गये हैं । सम्पूर्ण जनपद में कुल 4803 स्थानों पर होलिका स्थापित है ।

 

समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, पीआरवी डॉयल-112 के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी ।

 

सोशल मीडिया के सभी प्लेट्फार्मों पर 24×7 मानीटरिंग की जा रही है, जनपदीय अभिसूचना इकाई को और अधिक प्रभावी व सक्रिय किया गया है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।