अनुराग लक्ष्य, 29 नवम्बर
मुम्बई संवाददाता
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ।
मैंने सुना है कि प्यार में ऐसा भी होता है कि दिल के टूटने की आवाज़ नहीं होती, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि उससे ज़लज़ले आ जाते हैं, आसमान फट जाता है, दुनिया तबाह हो जाती है और ख़ुदा का अज़ाब भी नाज़िल हो जाता है और जब भी ऐसा होता है तो यह कहना ही पड़ता है कि,
“” ज़िंदगी में कभी जब ग़म का धुआँ होता है,
ज़िंदगी है ही नहीं ऐसा ग़ुमाँ होता है
दर्द ही जिनका मुक़द्दर है वोह यह कहते हैं
दर्द में दर्द का एहसास कहाँ होता है “”
“” मेरा हंसना भी ज़माने को बुरा लगता है
आप बतलाइए कि आपको क्या लगता है
जो भी मिलता है नया दोस्त मुझे दुनिया में
सानेहा यह कि मिरा दर्द नया लगता है “”
” ज़िंदगी की दास्ताँ पन्नों पे अब मिलती नहीं
हर कली है सहमी सहमी वक़्त पर खिलती नहीं
इश्क़ भी बेचारा है अब ख़ौफ से लर्ज़ा हुआ
क्या करे अब दिल की कुण्डी प्यार से हिलती नहीं “”
“” प्यार में ज़िन्दा होते हुए भी मर जाना हो जाता है
जब कोई साँसों में समाकर बेगाना हो जाता है
हमने शमाँ को आज भी रोशन रक्खा है तूफ़ानों में
हमसे पूछे कैसे कोई परवाना हो जाता है “”





Views Today : 1010
Who's Online : 10