बस्ती । 28 अगस्त महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि वे काग्रेस को मजबूत बनाने, महिला हितों के लिये संघर्ष तेज करेंगी। जनपद में ब्लाक स्तर पर भ्रमण कर महिलाओं के बीच कांग्रेस की नीति और कार्यक्रमों को पहुंचाया जायेगा।
महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने कहा कि उनके लिये पद महत्व नहीं रखता वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सिपाही हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कांग्र्रेस की मजबूती के लिये उनका अभियान अनवरत जारी रहेगा। कहा कि अति शीघ्र उनका ब्लाक स्तर से भ्रमण और सम्पर्क अभियान शुरू होगा और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। कहा कि लोकसभा का चुनाव अब बहुत दूर नहीं है, पार्टी नेतृत्व बस्ती लोकसभा से जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगा वे पूरी ताकत से कांग्रेस के पक्ष में वातावरण सृजन कर योगदान देंगी।

Post Views: 133