अयोध्या धाम में भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों साधु-संतों और गृहस्थों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

 

अयोध्या धाम अयोध्या धाम में श्री राम्राग्रज स्वामी श्री संत गोपालाचार्य जी महाराज की पुण्य स्मृति में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में अयोध्या के विशिष्ट हजारों साधु-संतों और गृहस्थों ने सम्मिलित होकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। यह पावन कार्यक्रम श्री अयोध्यानाथ मन्दिर (निकट-कटरा पुलिस चौकी, श्रीधाम अयोध्या जी) के प्रांगण में संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य संत महात्माओं और श्रद्धालुओं को प्रसाद पाकर कृतार्थ करना था। कार्यक्रम के दर्शनाभिलाषी महंत श्री स्वामी भरत प्रपन्नाचार्य रहे, जबकि निवेदक के रूप में पुष्कल रामानुज श्री वैष्णव दास एवं समस्त भक्तगण ने अपनी सेवा और सहभागिता निभाई।
इस भव्य भंडारे से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।