अयोध्या धाम में भव्य वार्षिक भंडारा संपन्न हजारों साधु-संतों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

 

अयोध्या । धर्मनगरी अयोध्या धाम में श्री हरि राजिवलोचन भगवान का मन्दिर (वाल्मिक भवन के पीछे, वासुदेव घाट) के प्रांगण में एक भव्य वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में अयोध्या के विशिष्ट और प्रसिद्ध हजारों साधु-संतों ने सम्मिलित होकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन कार्यक्रम का आयोजन सम्राट महामण्डलेश्वर महंत श्री राघवदासजी महाराज महात्यागी (मुंबई) के सानिध्य में हुआ तथा निवेदक की भूमिका पुजारी रामदेव दास द्वारा निभाई गई। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जहाँ दूर-दराज से पधारे संतों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद पाया।