बस्ती : पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरतोंदा गांव स्थित गिरिजाधाम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर से भगवान शंकर की बड़ी पीतल की प्रतिमा उठा ले गए।
रविवार सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी को शिव जी की मूर्ति अपने स्थान से गायब मिली, तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
पुजारी ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुजारी प्रेम नारायण पांडेय ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है और शिव प्रतिमा की बरामदगी की मांग उठ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास पूछताछ और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।