बस्ती समाजसेवी रंजीत श्रीवास्तव ने लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति समर्पण के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कामना की कि छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आए।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि छठ महापर्व को श्रद्धा, आस्था एवं आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ। घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें तथा पूजा-अर्चना के दौरान प्रशासन का सहयोग करें।
अधिवक्ता रंजीत श्रीवास्तव ने अमहट घाट स्थित माँ कुआनो नदी सहित जनपद के अन्य प्रमुख छठ पूजा स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं सुचारु आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे आयोजनों में प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के आपसी सहयोग से पर्व को और भी बेहतर एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि छठ महापर्व की पवित्रता, परंपरा और सामाजिक एकता को बनाए रखते हुए इस पर्व को प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएँ।