वी पैक्स समिति नयकापार पर सचिव संदीप कुमार के नेतृत्व किसान भाइयों को खाद वितरण

वी पैक्स समिति नयकापार पर सचिव संदीप कुमार के नेतृत्व किसान भाइयों को खाद वितरण

 

 

बस्ती 13 नवम्बर 2026।वी पैक्स नयकापार की सहकारी समिति पर किसानों को तय नियमों और पात्रता के आधार पर डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी और यूरिया 266.50 के रेट से खाद दी जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि खाद मिलने से वे रबी की फसलों की बुआई कर सकेंगे।सचिव संदीप कुमार ने बताया कि समिति में खाद का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा कि किसानों को तय नियमों के अनुसार खाद दी जा रही है और उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।लेने के लिए किसानों के पास अपनी जमीन की खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री , आधार कार्ड लाना जरूरी है। केंद्र पर खाद प्राप्त करने के लिए किसान का आधार कार्ड और ई-पॉस (e-PoS) मशीन पर अंगूठा लगाना अनिवार्य है। और उन्होंने कहा कि आगे भी खाद नियमित रूप से मिलता रहेगा, ताकि किसान भाइयों का खेती का काम समय पर पूरा हो सके।