महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में श्री साकेतपुरी माँ सरयू नित्य आरती सेवा समिति ने माँ सरयू का अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर माँ सरयू की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। महोत्सव के दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर माँ सरयू को विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। माँ सरयू के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने माँ सरयू से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।