पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
बहराइच, 17 अक्टूबर। रिसिया थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने 17 अक्टूबर को ग्राम कटिलिया बैजनाथपुर, थाना रिसिया क्षेत्र से पैरू उर्फ बजरंगी पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम कटिलिया मौजा बैजनाथपुर, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिसिया में मुकदमा अपराध संख्या 300/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 351(3), 352 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 में मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कोमल और मुख्य आरक्षी देवानन्द वर्मा शामिल रहे।