मिशन शक्ति के तहत सुलह कराने वाले दंपती को छावनी पुलिस ने किया सम्मानित

मिशन शक्ति के तहत सुलह कराने वाले दंपती को छावनी पुलिस ने किया सम्मानित

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना छावनी पुलिस ने पूर्व में काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवाद का समाधान कराए गए दंपती को सम्मानित किया। पति-पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे वर्तमान में खुशी से एक साथ रह रहे हैं और सुलह-समझौते से संतुष्ट हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना छावनी क्षेत्र के ग्राम चौकड़ी निवासी शलमा परवीन (45 वर्ष) और उनके पति सम्बुल के बीच आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा था। मिशन शक्ति टीम छावनी ने पूर्व में दोनों की काउंसलिंग कराई थी, जिसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से विवाद सुलझाकर साथ रहने का निर्णय लिया था।

 

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने दंपती से फीडबैक लिया। दोनों ने काउंसलिंग और सुलह-समझौते पर संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद थाना छावनी परिसर में मिशन शक्ति टीम ने दंपती को सम्मानित किया।

 

इस दौरान पुलिस टीम ने दंपती को शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल दीपेश तिवारी, वीरेंद्र कुमार, महिला आरक्षी ऋतुजा वर्मा और महिला आरक्षी स्वाभी सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।