पटेल स्मारक संस्थान की बैठक हुई
पटेल स्मारक संस्थान की बैठक मे प्रगति पर हुई चर्चा
आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है पटेल स्मारक संस्थान
लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । सरदार पटेल स्मारक संस्थान बस्ती के साधारण सभा एवं प्रबंध समिति की बैठक छत्रपति साहूजी महाराज सभागार मे हुई। बैठक की अध्यक्ष डा. आरपी वर्मा ने की और संचालन महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से पटेल छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद ने वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताया। उन्होने कहा कि छात्रावास परिसर मे डिजिटल लायब्रेरी का निर्माण प्रगति पर है। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने पटेल छात्रावास मे नित नई सुविधायें जोड़े जाने पर सदस्यों व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और प्रगति की सराहना की। इस अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह के आयोजन हेतु इंजी. विक्रम चौधरी की अध्यक्षता मे आयोजन समिति का गठन भी किया गया। अंत मे पूर्व विधायक रामललित चौधरी, संतसरन चौधरी, रामभरत चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक मे प्रमुख रूप से अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश निराला, इंजी. विक्रम चौधरी, रामशिरोमणि चौधरी, इंजी. श्यामलाल चौधरी, कमलेश कुमार चौधरी, रामकृपाल चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रामजी चौधरी, झिनकान चौधरी, इंजी. राजेन्द्र चौधरी, अवनि कुमार चौधरी, डा. श्यामनरायन चौधरी, राकेश चौधरी, पोरस चौधरी, विद्यासागर चौधरी, जीत चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजमणि चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, भानुप्रताप चौधरी, सुखराम पटेल, रामतेज चौधरी, माधव प्रसाद वर्मा, शीतला पटेल, रजनीश पटेल, चन्दी प्रसाद चौधरी, जनेश्वर चौधरी, हरिवश्ां पटेल, बालकृष्ण चौधरी,रामनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।