80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले पेंशनर्स को माह अक्टूबर में होगा भुगतान 

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले पेंशनर्स को माह अक्टूबर में होगा भुगतान

बहराइच 08 अक्टूबर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 80 या उससे अधिक है, उन्हें पेंशन का भुगतान करने हेतु भारत सरकार द्वारा एक नया माध्यम बनाया जा रहा है। डॉ. कुमार ने बताया कि 80 या उससे अधिक प्रतिशत वाले दिव्यांगजनों की पेंशन माह अक्टूबर 2026 के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह तक उनके आधार एवं एनपीसीआई पोर्टल से लिंक बैंक खाते में आने की संभावना है। उन्होंने दिव्यांगजनों को सुझाव दिया है कि अनावश्यक रूप से परेशान न हों।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः