मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने को लेकर आज जिला सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष रियाजुद्दीन एडवोकेट महिला सभा की जिला अध्यक्ष मन्नू देवी नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने को लेकर आज जिला सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष रियाजुद्दीन एडवोकेट महिला सभा की जिला अध्यक्ष मन्नू देवी नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर सैयद अकरम सईद

मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार अपनी नियुक्ति के दिन से विवादों में घिरे रहे हैं उनके कार्यकाल में देश के विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में देश का संपूर्ण विपक्ष आरोप लगाता रहा है इस चुनाव आयोग और देश के सत्ता में भारतीय जनता पार्टी झुठलाती रही है किंतु 24 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार रुचिका चोपड़ा ने आयोग पर सनसनी खेज ठोस सबूत सहित चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाया है अपने खुलासे में उन्होंने कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने सहयोगी आयुक्त सुखबीर सिंह सिद्धू व विवेक जोशी के सहमति के बिना महत्वपूर्ण निर्णय लेते रहे हैं और देश में गत वर्ष चलाई एसआईआर प्रक्रिया में उनके द्वारा दाखिल 14 आपत्तियों को नजर अंदाज करके एसआईआर की प्रक्रिया को अत्यंत जटिल बनाकर और चुनाव आयोग के नेट का केंद्रीकरण करके सत्ता दल को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा विरोधी मतदाताओं को चिन्हित करके देश के करोड़ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटकर उन्हें मतदान से वंचित कर लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों का गला घोटा गया इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक अध्यक्ष रियाजुद्दीन अल्ताफ मेंकरानीअजीज अहमद पूर्व शोएब अहमद पूर्व सभासद सभासद शकील मिर्जा सभासद रईस अहमद शारिब खान महिला सभा जिला अध्यक्ष मन्नू देवी तमाम कार्यकर्ता व महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रही