दुर्गा पूजा एवं विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, आयोजकों को दिए दिशा-निर्देश

दुर्गा पूजा एवं विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक, आयोजकों को दिए दिशा-निर्देश

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

 

हर्रैया। आगामी दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना हर्रैया परिसर में दुर्गा प्रतिमा स्थापकों एवं आयोजकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी हर्रैया ने की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक हर्रैया सहित कस्बे में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के आयोजक मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजकों से आगामी पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में निर्धारित विसर्जन मार्ग, प्रशासन द्वारा जारी नियमों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर आयोजक तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने सभी आयोजकों से शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।