रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन, देश की सुख-समृद्धि की की कामना

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या धाम के प्रसिद्ध मंदिर श्रीहनुमानगढ़ी पहुंचकर पवनपुत्र हनुमान जी महाराज का विधिवत दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य के लिए प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत संजय दास महाराज तथा श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज ने रक्षामंत्री को आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी महाराज की प्रतिमा और रामनामी दुपट्टा भेंट किया।