सुपरकिड्ज चैंपियनशिप 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

सुपरकिड्ज चैंपियनशिप 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। सुपरकिड्ज एकेडमी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय इंटर-स्कूल प्रतियोगिता ‘सुपरकिड्ज चैंपियनशिप 2026’ का भव्य पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे होटल बालाजी प्रकाश, स्टेशन रोड, बस्ती के हॉल नंबर-4 में होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंकुर वर्मा उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में एलकेजी से कक्षा 8 तक के लगभग 450 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह के दौरान चैंपियन ट्रॉफी, गोल्ड एवं सिल्वर मेडल, नगद पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी उपलब्धियों के लिए मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहभागिता रहेगी। मीडिया संस्थानों को भी कार्यक्रम की कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि मीडिया की उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा और जनपद की युवा प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिलेगा।