श्रीराम पब्लिक स्कूल में छात्रों को दी गई पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी

श्रीराम पब्लिक स्कूल में छात्रों को दी गई पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में श्रीराम पब्लिक स्कूल, बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के संबंध में सरल एवं सही जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि अज्ञानता के कारण कोई युवा गंभीर अपराध का शिकार न हो तथा न ही किसी अपराध में संलिप्त हो।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार अभिनव, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी तनय आकाश एवं सुश्री यशी पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वक्ताओं ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना की स्थिति में उचित सहायता लेने के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विनय श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयंसेवक श्याम लाल यादव, कंचन यादव, कृतिका चौधरी एवं सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।