मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव को मिला गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव को मिला गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव को ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में मुख्य आरक्षी के पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव वर्तमान में जनपद बस्ती के न्यायालय सम्मन सेल में नियुक्त हैं। पुलिस अधीक्षक ने उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्य आरक्षी को इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया